फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women died in suspicius circumstances, lover accused of murder

संदिग्ध हालात में बुटिक संचालिका की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 20 Mar 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Women died in suspicius circumstances, lover accused of murder
संदिग्ध हालात में महिला की मौत। - फोटो : ??? ?????
आशियाना स्थित रुचिखंड के शारदा नगर में किराए पर रहने वाली शिषाद्री श्रीवास्तव (30) की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

जिसे देखकर उसके जुड़वां बेटे प्रथम व लक्ष्य रोने लगे। पड़ोसियों ने पड़ताल की तो उसे मृत देखकर इसकी सूचना मां शकुंतला को दी। शंकुतला कृष्णानगर के मधुवन नगर में रहती हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला बुटिक चलाती थी। मृतका की मां ने उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां के मुताबिक, पति गौरव से उसका एक साल से विवाद चल रहा है। इसी कारण वह बच्चों को लेकर अलग रहती थी।
इसी बीच उसका संबंध नटखेड़ा कृष्णानगर निवासी संदीप मिश्रा से हो गया। जो पहले से शादीशुदा है। उसके भी बच्चे हैं। संदीप मृतका के साथ रहता था। आए दिन बच्चों व उसकी बेटी को मारता पीटता था।

आरोप है कि संदीप ने ही उसकी हत्या की है। एसीपी कैंट अर्चना सिंह के मुताबिक संदिग्ध हालात में मौत हुई है। मां ने आरोप लगाया है। उसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed