फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women devopt dept change def of poverty

यूपी: 33 रुपये वाली 'गरीबी' की बदलेगी परिभाषा

Sun, 02 Feb 2014 12:27 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Feb 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
women devopt dept change def of poverty

महिला कल्याण विभाग अब गरीबी की परिभाषा बदलने जा रहा है। अभी तक 33 रुपये प्रति दिन कमाने वाले को विभाग गरीब नहीं मानता है।

विज्ञापन


इस कारण उसे महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘स्पांसरशिप’ व ‘फोस्टर केयर’ योजना से वंचित होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विभाग ने लालन पोषण व देखभाल योजना में 12 हजार रुपये सालाना तक आय वाले परिवारों को ही इसका लाभ देने की शर्त लगाई है। अब इस योजना के तहत लाभार्थियों की सालाना आय में वृद्घि करने की तैयारी है।

यह गड़बड़ी इंटीग्रेटेड चाइल्ड प्रोटेक्शन स्कीम (आईसीपीएस) के तहत प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र की शर्तें मानने के कारण हुई है।

हाल ही में शुरू हुई ‘स्पांसरशिप’ व ‘फोस्टर केयर’ योजना में प्रदेश सरकार ने 12 हजार सालाना से कम यानी प्रतिदिन 33 रुपये से कम कमाने वाले को ही इसका लाभ देने का निर्णय किया था।
विज्ञापन


इसमें बाल गृह व बालिका निकेतन में रह रहे गरीब परिवारों के 18 वर्ष तक के बच्चों को उनके घर भेजने के लिए सरकार आर्थिक मदद देनी है।

इस योजना में गरीब परिवारों के बच्चों को 500 रुपये व अधिकतम दो बच्चों के लिए एक हजार रुपये महीना दिया जाना है। सरकार यह मदद तीन साल तक लगातार देगी।

सरकार की इस गड़बड़ी को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था। इसी के बाद से इसमें बदलाव की तैयारी चल रही है। अब महिला कल्याण विभाग शहरी व ग्रामीण दोनों के लिए अलग-अलग आय के मानक तय कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में 25,546 रुपये व ग्रामीण क्षेत्र में 19,884 रुपये तक आय वाले परिवारों को इसका लाभ देने की योजना है। इसे केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसमें संशोधन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed