{"_id":"5a815b444f1c1ba0268b9ab5","slug":"women-constable-of-the-month-will-be-chosen-for-special-work","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब चुनी जाएंगी वीमेन कांस्टेबल ऑफ द मंथ, करने होंगे ये कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चुनी जाएंगी वीमेन कांस्टेबल ऑफ द मंथ, करने होंगे ये कार्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 12 Feb 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
सिपाही विपिन पांडेय
- फोटो : amarujala
डीजीपी ओपी सिंह ने कानून-व्यवस्था संग सामाजिक कार्य करने वाले सिपाहियों के लिए इनाम देने की योजना तैयार की। इसके लिए उन्होंने थाने स्तर पर सिपाहियों का चयन कर उन्हें इनाम दिलाना भी शुरू कर दिया। विभाग में तैनात महिला सिपाही को भी यह सम्मान मिलेगा।
इसके लिए उन्हें फरवरी से ही विशेष कार्य करने होंगे। तब उन्हें महिला सिपाही ऑफ द मंथ चुना जाएगा। वहीं रविवार को विकासनगर थाने में मजहर खान और गोसाईंगंज में विपिन पांडेय को सिपाही ऑफ द मंथ चुना गया। गोसाईंगंज थाने पर तैनात सिपाही विपिन पांडेय को हत्या का खुलासा और क्षेत्र से कच्ची शराब के धंधे को बंद कराने के लिए सिपाही ऑफ द मंथ चुना गया।
एसओ विद्यासागर पाल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी। एसओ ने बताया कि एक महीने तक विपिन की तस्वीर सूचना बोर्ड पर लगाई जाएगी। डीजीपी की ओर से शुरू अभियान पुलिसकर्मियों को बेहतर काम के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Trending Videos
सूचना पर मुश्तैद हो जाते हैं मजहर
मजहर खान
- फोटो : amarujala
विकासनगर में तैनात सिपाही मजहर खान 12 घंटे की ड्यूटी खत्म करने के बाद भी एक सूचना पर ही मुश्तैद हो जाते हैं। उन्होंने अकेले दम पर दो वारंटियों को दबोचा। अतिक्रमण अभियान को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। जिस बीट पर उनको तैनात किया गया, वहां एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा नहीं हो सका।
इसी खासियत के चलते उन्हें जनवरी में थाने का सिपाही ऑफ द मंथ चुना गया। एसओ विकासनगर सचिन गुप्ता ने बताया कि मजहर का जनता से व्यवहार भी अच्छा है।
इसी खासियत के चलते उन्हें जनवरी में थाने का सिपाही ऑफ द मंथ चुना गया। एसओ विकासनगर सचिन गुप्ता ने बताया कि मजहर का जनता से व्यवहार भी अच्छा है।