फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women constable fall ill after corona vaccination in Ayodhya.

अयोध्या: कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली सात महिला कांस्टेबल की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Sat, 06 Feb 2021 04:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Feb 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
Women constable fall ill after corona vaccination in Ayodhya.
अस्पताल में इलाज करवातीं महिला कांस्टेबल। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में राम जन्मभूमि पर चेंकिंग पॉइंट पर तैनात सात महिला कांस्टेबल की हालत शनिवार को बिगड़ गई। इन सभी को शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन दी गई थी। बेचैनी और चक्कर आने जैसे लक्षणों के बाद उन्हें श्रीराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


ये महिला कांस्टेबल राम जन्मभूमि के तीन चेकिंग बूथों पर तैनात थीं। अचानक उनके अस्वस्थ हो जाने से हड़कंप मच गया। इस पर डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है। यह सभी सामान्य लक्षण हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद इस तरह की मुश्किलें हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि सभी का ब्लड प्रेशर सामान्य है और उनकी हालत भी ठीक है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 84109 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया गया। इस तरह अब तक प्रदेश में पहले चरण में 713530 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। 11 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए फिर से टीकारण का सत्र चलेगा। इसके बाद 18 और 19 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा।

स्वास्थ्यकर्मियों के लिए होगा मॉपअप राउंड

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 124423 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इनमें 68488 स्वास्थ्यकर्मी और 36395 फ्रंटलाइन वर्कर थे। इनमें से 84109 लाभार्थियों को 1177 सत्र में टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का लगभग 67.60 प्रतिशत है। कुल 84109 लाभार्थियों में 47714 स्वास्थ्यकर्मी और 36395 फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया गया।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अब तक टीका लगाया जा चुका है। इसके बाद 15 फरवरी को छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मॉपअप राउंड होगा। उन्होंने बताया कि जिन सभी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण नहीं हुआ है। उन्हें मॉपअप राउंड के बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed