फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women conductors will do clerical work during pregnancy.

UP News: गर्भावस्था के दौरान कार्यालय में काम करेंगी बस परिचालक, शासन से मिली मंजूरी

Sat, 06 May 2023 04:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 May 2023 04:34 PM IST
सार

महिला बस परिचालकों को गर्भावस्था में कार्यालय में कार्य करने की अनुमति मिल गई है। इस संबंध में अपर प्रबंध निदेशक ने अनुभाग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Women conductors will do clerical work during pregnancy.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

रोडवेज में तैनात महिला परिचालक गर्भावस्था के दौरान बस की ड्यूटी की जगह कार्यालय में लिपिकीय कार्य करेंगी।

विज्ञापन


इस संबंध में शासन से मंजूरी मिलने के बाद अपर प्रबंध निदेशक ने सभी अनुभाग अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि पूरे कार्यकाल में महिला परिचालकों को यह सुविधा सिर्फ दो बार ही दी जाएगी।


प्रदेश में इस समय एक हजार से अधिक महिला बस परिचालक कार्यरत हैं। इनकी मांग थी कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें लिपिकीय कार्य की सुविधा दी जाए। इसको लेकर पिछली 18 अप्रैल को हुई बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पेश किया गया था।
विज्ञापन


अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी अनुभाग अधिकारियों को महिला परिचालकों को यह सुविधा देने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed