फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women committed suicide

इलाज नहीं मिला तो चुन ली मौत

Mon, 29 Jul 2013 12:06 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
women committed suicide

वजीरगंज क्षेत्र में रविवार शाम बीमारी से तंग आकर एक मूक-बधिर महिला ने मायके में फांसी लगा ली।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, वजीरगंज स्थित जनता नगरी निवासी एसी मैकेनिक मोहम्मद हनीफ की पत्नी तसरीफुल निशा (28) शाम पांच बजे के करीब अपने मायके गई थी।

वहां पहुंचकर महिला अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पिता गुलाम रसूल ने दरवाजा पीटकर खुलवाना चाहा।

कोई आहट न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता का कहना है कि उनकी बेटी बोलने में अक्षम थी।

वह अक्सर बीमार रहती थी। बीमारी की वजह से वह तनाव में भी रहती थी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। मृतक महिला के तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed