फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women commited suicide

Lucknow News: महिला ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 20 Jan 2023 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Women commited suicide
गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर इलाके में अनीशा कुमारी (24) ने बृहस्पतिवार को फांसी लगा ली। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मृतका के चाचा नरेश मोदी ने बताया कि मूलरूप से झारखंड के रहने वाले हैं। साल 2016 जुलाई में खरगापुर निवासी संजय से अनीशा की शादी की थी।
एक साल बाद ही ससुरालीजनों ने दहेज को लेकर मारपीट शुरू कर दी थी। प्रताड़ना से तंग आकर अनीशा अक्सर घर आ जाती थी।
आरोप है कि छह महीने पहले अनीशा की पिटाई कर इलाके में रेलवे क्रॉसिंग के पास छोड़ दिया था। होश आने पर सूचना मिली तो उसे घर ले आए।
आरोप है कि समझौता होने पर चार पहिया वाहन की मांग की गई। पूरी न होने पर ससुरालीजन उसे ले जाने को तैयार नहीं हुए। हालांकि, डेढ़ महीने पहले कोर्ट की दखल से पति उसे साथ ले गया था। बृहस्पतिवार को ही मायके वालों ने अनीशा के फांसी लगाने की सूचना दी।
विज्ञापन

दर्द भरा गाना बजा युवती ने लगा ली फांसी
सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ गांव में बुधवार रात को महिमा रावत (22) ने दर्द भरा गाना बजाकर फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों को तलाशा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, महिमा मूलरूप से मोहनलालगंज के रघुनाथ खेड़ा की रहने वाली थी और छोटी बहन उमा रावत के साथ अहिमामऊ गांव में किराये के मकान में रहती थी। उमा ने बताया कि बुधवार देर रात वह नौकरी से लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था और दर्द भरे गीत बज रहे थे। दरवाजा खटखटाया पर जवाब नहीं मिला। इस पर मौसेरे भाई चंद्रशेखर को बुलाया। उसने जब खिड़की से झांका तो देखा कि बहन लटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, सूचना पर पहुंची टीम ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती प्राइवेट जॉब कर रही थी। उसके माता-पिता व भाई नहीं हैं।
युवक ने लगाई फांसी
बाजारखाला के ऐशबाग के बक्कल मील इलाके में निहाल (22) ने बुधवार रात फांसी लगा ली। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह के मुताबिक, निहाल ई-रिक्शा चालक था। बुधवार को उसका पत्नी मंतशा से झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी सालभर के बेटे अयान को लेकर मायके चली गई। बुधवार रात करीब 12 बजे पड़ोसियों से जानकारी मिली कि निहाल ने फांसी लगा ली है। मोहल्ले वाले दरवाजा तोड़कर उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए थे। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक की मौत हो चुकी थी।

विवाहिता ने लगाई फांसी, मां ने की जांच की मांग
इंदिरानगर के बादशाह खेड़ा इलाके में विवाहिता कोमल (23) ने फांसी लगा ली। युवती की मां ने जांच की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के मुताबिक, सुल्तानपुर की रहने वाली कोमल की शादी तीन साल पहले बादशाह खेड़ा निवासी किशन से हुई थी। किशन मजदूरी करता है। किशन ने बताया कि बुधवार शाम को वह लौटा तो पत्नी को पंखे से लटकता पाया। घटना की सूचना पुलिस व ससुरालवालों को दी। मौके पर पहुंची युवती की मां लक्ष्मी देवी ने जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed