फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women candidates in seventh phase in UP election.

यूपी चुनाव के सातवें चरण में 47 महिलाएं दे रहीं कड़ी चुनौती

Tue, 07 Mar 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Mar 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
 women candidates in seventh phase in UP election.
- फोटो : अमर उजाला

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण में 47 महिलाएं भाग्य आजमा रही हैं। इस चरण में पूर्वांचल के सात जिलों वाराणसी, सोनभद्र, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही व जौनपुर के 40 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन सीटों पर 488 पुरुष उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन


इन सात जिलों के सियासी जंग में कितनी महिलाएं सफल होंगी, यह तो 11 मार्च को तय होगा। मगर 47 महिला उम्मीदवारों में कई ऐसी हैं, जो पुरुष उम्मीदवारों को कड़ी चुनौती देती नजर आ रही हैं। बता दें, पिछले चुनाव में इस क्षेत्र से सात महिलाएं विधायक चुनी गई थीं।
विज्ञापन


सूबे की प्रमुख सियासी पार्टियों भाजपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा ने महज 10 महिलाओं को ही टिकट दिया है। इनमें छह को भाजपा को, तीन को सपा-कांग्रेस गठबंधन और एक को बसपा ने मैदान में उतारा है। जबकि शेष 37 महिलाएं विभिन्न छोटे दलों से या बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2012 के चुनाव में महिला उम्मीदवारों के प्रदर्शन की बात करें तो अधिकांश सीटों पर पुरुषों की तुलना में उनका प्रदर्शन निराशाजनक था। मगर इस बार प्रमुख दलों के टिकट पर मैदान में उतरी महिलाओं के अलावा कुछ सीटों पर बतौर निर्दल प्रत्याशी पुरुषों को चुनौती दे रही हैं।

भाजपा ने इन्हें दिया मौका

 women candidates in seventh phase in UP election.

भाजपा ने अपने एक मौजूदा विधायक सीमा द्विवेदी समेत 5 उन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है, जो जीत गईं तो पहली बार विधायक बनेंगी।

उधर, सपा ने अपने तीन मौजूदा विधायकों में से पूनम सोनकर और श्रद्धा यादव पर दोबारा दाव खेला है, जबकि अखिलेश सरकार में मंत्री रहीं गाजीपुर के जहूराबाद की विधायक सैयद शादाब फातिमा का टिकट काट दिया गया है।

इसी तरह दुद्धी सीट से निर्दल चुनाव जीतकर बाद में सपा का दामन थामने वाली रूबी प्रसाद को भी सपा ने टिकट नहीं दिया है। देखा जाए तो पिछली बार जिन सात सीटों पर महिलाएं प्रत्याशियों की जीत हुई थी, उनमें से तीन सीटों पर ही इस बार महिला प्रत्याशियों को उतारा गया है।

लिहाजा माना जा रहा है कि सातवें चरण में महिला विधायकों की मौजूदा संख्या बचाने के लिए आधी आबादी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

ये हैं प्रमुख सियासी दलों की महिला प्रत्याशी

 women candidates in seventh phase in UP election.

भाजपा : सीमा द्विवेदी- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), अनीता रावत- मछलीशहर (जौनपुर), संगीता बलवंत- सदर (गाजीपुर), अलका राय- मुहम्मदाबाद (गाजीपुर), सुनीता सिंह- जमानिया (गाजीपुर) व सुचिस्मिता मौर्य- मझवां (मिर्जापुर)।

सपा-कांग्रेस गठबंधन : पूनम सोनकर- चकिया (चंदौली), श्रद्धा यादव- मड़ियाहू (जौनपुर) व मधुबाला पासी- औराई (भदोही)।

बसपा : बीना सिंह- घोरावल (सोनभद्र)।

पिछली बार जीती थीं ये सात महिलाएं
वर्ष 2012 के विस चुनाव में कुल 48 महिलाएं चुनाव लड़ी थीं, इनमें से 7 महिलाओं के सिर पर ताज सजा था। सर्वाधिक तीन महिलाएं सपा के टिकट पर विजयी हुईं थीं।

इनमें जौनपुर के मडियाहू से श्रद्धा यादव, गाजीपुर की जहूराबाद से सैयदा शादाब फातिमा और चंदौली की चकिया से पूनम सोनकर शामिल थीं।

इसी तरह भाजपा के टिकट पर जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर से सीमा द्विवेदी  और वाराणसी कैंट से ज्योत्सना श्रीवास्तव को सफलता मिली थी।

जबकि वाराणसी के रोहनिया से अपना दल उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल और सोनभद्र के दुद्धी सीट पर रूबी प्रसाद ने जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed