फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women can easily become contract conductors in Transport Corporation

महिलाएं परिवहन निगम में आसानी से बन सकेंगी संविदा कंडक्टर, अब सिर्फ देना होगा एक योग्यता स्रोत

Sun, 09 Feb 2020 10:24 AM IST
शाहरुख खान नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Feb 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Women can easily become contract conductors in Transport Corporation
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाएं अब आसानी से संविदा पर कंडक्टर बन सकेंगी। निगम ने कंडक्टर के पदों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भर्ती के स्रोत योग्यता में फेरबदल करने का फैसला किया है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


संविदा कंडक्टर के लिए पहले से निर्धारित सात योग्यता स्रोतों को हटाकर अब सिर्फ एक कर दिया गया है। इस बाबत औपचारिक आदेश जारी होना बाकी है। यही नहीं, आदेश जारी होते ही संविदा और नियमित कंडक्टर की भर्ती की शैक्षणिक योग्यता भी एक समान इंटरमीडिएट हो जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं, नए आदेश से फर्जी प्रमाण पत्र के जरिये संविदा पर कंडक्टर बनने पर भी अंकुश लग सकेगा। नई स्रोत योग्यता के तहत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण और सीसीसी प्रमाण पत्र धारक अभ्यर्थी ही संविदा पर कंडक्टर बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे महिला आवेदकों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीसी प्रमाण पत्र केंद्र व राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था से होना चाहिए। गौरतलब है कि वर्तमान में परिवहन निगम के पास 12,000 बसें हैं और लगभग 35 हजार संविदा कंडक्टर काम कर रहे हैं। 

अब तक ये थे योग्यता स्रोत
- मृतक आश्रित (नियमित व संविदा)
- अर्द्ध सैनिक बल के सेवानिवृत्त
- एनसीसी- बी प्रमाण पत्र धारक
- ओ लेबल कंप्यूटर प्रमाण पत्र धारक 
- आईटीआई प्रमाण पत्र धारक
 

नई योग्यता स्रोत से भर्ती होंगे 2000 संविदा कंडक्टर

परिवहन निगम नई योग्यता स्रोत से 2000 संविदा कंडक्टरों की भर्ती करेगा। नई योग्यता स्रोत संबंधी शासनादेश जल्द जारी होने हैं। ऐेसे में पहले जिन-जिन क्षेत्रीय प्रबंधकों को संविदा पर कंडक्टर भर्ती करने की अनुमति दी गई थी, उसे निरस्त कर दिया गया है।

अब नए सिरे से क्षेत्रीय प्रबंधकों से खाली पदों का ब्यौरा मांगा जा रहा है। सबसे पहले मुरादाबाद परिक्षेत्र में 250 संविदा कंडक्टरों की भर्ती की तैयारी है, क्योंकि वहां के क्षेत्रीय प्रबंधक ने इसकी अनुमति मांगी है। साथ ही लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, कानपुर, अलीगढ़, मेरठ व बरेली परिक्षेत्र में भी संविदा कंडक्टरों की भर्ती होगी।  

फर्जीवाड़ा रोकने की पहल
संविदा कंडक्टरों की भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता पहले की तरह इंटरमीडिएट ही है। मगर, स्रोत की योग्यता को सिर्फ सीसीसी प्रमाण पत्र कर दिया गया है। यह पहल भर्ती के दौरान प्रमाण पत्र के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए की गई है। -राजेश वर्मा, मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed