फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women and teenagers should openly complain

Lucknow News: महिलाएं व किशोरियां खुलकर करें शिकायत

Tue, 23 Sep 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 23 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Women and teenagers should openly complain
महिलाओं को मिशन शक्ति फेज पांच के तहत महिलाओं और किशोरियों को जानकारी देती बीकेटी पुलिस।
बख्शी का तालाब। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें फेज में सोमवार को भौली और देवरी रुखारा गांव में महिलाओं की चौपाल लगी। यहां पर गांव की किशोरियों और महिलाओं ने यह जाना कि विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन का प्रयोग करके किस प्रकार से पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही चौपाल में महिला पुलिस कर्मियों ने किशोरियों और महिलाओं से उनकी समस्याओं पर चर्चा भी की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने उन्हें आगाह किया कि मोबाइल फोन पर ओटीपी मांगने वालों से सावधान रहें। किसी के बहकावे में न आएं, वरना आपका बैंक एकाउंट खाली हो जाएगा। किशोरियां किसी बात से परेशान होती हैं तो वे अपने पिता-मां, भाई के माध्यम से अपनी बात हम तक पहुंचाएं। अगर यह भी नहीं कर सकती हैं तो 1090 या 112 पर शिकायत करें। हम आपसे नहीं आरोपी से पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी मेनका सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई प्रकार की हेल्पलाइन चला रही है। इसमें 112, 1090, 102 इन हेल्पलाइन से वह सरकार और पुलिस से सुविधा पा सकती हैं। एसआई अन्नू देवी ने महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं, जिसमें पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना, दहेज हिंसा, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मेगा स्वावलंबन कैंप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भौली सभासद आशू व देवरी रुखारा गांव की लगभग 250 किशोरियां और महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed