फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women and girls honored in nine goddess honor ceremony

Lucknow News: नौ देवी सम्मान समारोह में सम्मानित हुई महिलाएं व युवतियां

Fri, 11 Oct 2024 03:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 11 Oct 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Women and girls honored in nine goddess honor ceremony
नगर पालिका परिषद ​भिनगा में उत्कृ़ष्ट कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित करते अध्यक्ष व ईओ। 
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नौ देवी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष इरफान अहमद व ईओ डॉ. अनीता शुक्ला ने की। किया। इस दौरान नौ महिलाओं व युवतियों को विमेन स्वच्छ लीडर अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष ने कहा, नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिला कर आगे बढ़ रही हैं। जिसे सम्मानित करना गर्व की बात है। ईओ ने कहा कि हमारे बीच कई ऐसी नारी शक्ति मौजूद हैं जो घर-परिवार व समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद नौ देवी सम्मान समारोह- 3.0 का आयोजन कर रहा है। इसमें 9 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान अपशिष्ट प्रबंधन में शालू, स्वयं सहायता समूह की नगमा, सामुदायिक खाद में कांति देवी, स्वच्छता के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रमिला, वेस्ट से बेस्ट में सुनैना, सामुदायिक जागरूकता में तारा, जन सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रभावती, स्वच्छ सारथी क्लब के लिए राधा देवी, स्वच्छता के संबंध में जागरूकता के लिए ममता को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सभी सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed