फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women abuses police and nagar nigam for toeing car from no parking zone

महिला की दबंगई: नगर निगम ने उठाई नो पर्किंग से गाड़ी तो जमकर दी गालियां

Tue, 09 Jan 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Jan 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
women abuses police and nagar nigam for toeing car from no parking zone
पुलिसकर्मी से बदसलूकी करती महिला। - फोटो : इमरान

राजधानी के फन मॉल के सामने से नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ी को उठाना नगर निगम कर्मियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। अपने बेटे के साथ नगर निगम के समतामूलक चौक स्थित बूथ पर पहुंची महिला ने कर्मियों के साथ जमकर बदसलूकी की।

विज्ञापन


मामले की फोटो और वीडियो बना रहे पत्रकारों को भी जमकर गालियां दी। इस दौरान वहां उपस्थित यातायात पुलिसकर्मी तमाशबीन बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर शांत कराया और चालान काटकर रवाना किया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मड़ियांव निवासी युवती का बेटा फन मॉल में जॉब करता ‌‌है। उसकी कार फन के सामने ही नो पार्किंग जोन में खड़ी थी। नगर निगम दस्ते ने गाड़ी नो पर्किंग जोन में खड़ी देखी तो उसे उठाकर समतामूलक चौक स्थित बूथ पर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर अपने बेटे के साथ पहुंची महिला ने पुलिस और नगर निगम कर्मियों को जमकर उल्टी सीधी गालियां दी। बाद में पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर चालान कटाकर वहां से रवाना हुई। इस दौरान महिला का तांडव देखने के लिए चौक पर मजमा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed