फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman's death

Lucknow News: बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, बेटा घायल

Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
woman's death
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदारीगंज के पास बृहस्पतिवार सुबह ट्रक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक महिला काे कुचलते हुए आगे निकल गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। उसका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी सोना देवी (70) पत्नी नन्हेलाल बुधवार को अपने छोटे बेटे रमेश कुमार की ससुराल प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर क्षेत्र के पूरे अहिरन गांव गई थी। बृहस्पतिवार सुबह बेटे के साथ बाइक से सोना देवी घर लौट रही थी। इस दौरान हाईवे पर लखनऊ की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका। सोना देवी को कुचलते हुए ट्रक आगे निकल गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बेटे रमेश के हाथ व पैर में चोटें आईं। हेलमेट पहने होने के चलते उसका सिर चोटिल होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग जमा हो गए। इससे पहले चालक ट्रक के साथ मौके से भाग निकला। ट्रक की टक्कर से घायल रमेश को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


साइकिल सवार को बचाने में घायल युवक ने तोड़ा दम
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र में हुए हादसे में घायल राजमिस्त्री अरविंद सरोज (35) की उपचार के दौरान मौत हो गई। भुवालपुर मजरे मदारीपुर निवासी अरविंद बुधवार को बाइक से प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र के नयापुरवा में मकान बनाने गया था। इस दौरान कुंडा के पास अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में अरविंद बाइक समेत गिर पड़ा। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल अरविंद को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। शव लेकर घर पहुंचने परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। ऊंचाहार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed