फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman's dead body found burnt under suspicious circumstances

Lucknow News: महिला का संदिग्ध हालात में जला मिला शव

Fri, 17 May 2024 04:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found burnt under suspicious circumstances
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को एक महिला का शव जली अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस अफसरों ने पहुंचकर घटना की जांच की। महिला को जिंदा जलाया गया या फिर उसने खुद आग लगाई, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें महिला जलती हुई दिख रही है।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब तीन बजे शिवाजी नगर मोहल्ले के पास करीब 40 वर्षीय एक महिला को लोगों ने जलते हुए देखा। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक महिला पूरी तरह जल गई थी और उसकी मौत हो चुकी थी। पूरा शरीर इस कदर जल चुका था कि आसपास के लोगों को महिला की पहचान कर पाना मुश्किल था।
विज्ञापन

एएसपी नवीन कुमार सिंह, सीओ सदर अमित सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एएसपी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जांच कराई जा रही है कि महिला को किसी ने जलाकर मारा गया है या फिर उसने खुद आग लगाई है। यदि महिला ने आग लगाई है तो उसकी क्या वजह है। महिला के शव की पहचान होने के बाद खुद ब खुद पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed