{"_id":"6701cde6f248dc3f2f04376a","slug":"womans-body-found-on-bed-husband-missing-lucknow-news-c-13-1-lko1028-903506-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिस्तर पर मिला महिला का शव, पति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिस्तर पर मिला महिला का शव, पति लापता
Sun, 06 Oct 2024 05:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में महिला का शव शनिवार सुबह घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। गले में दुपट्टा कसा हुआ था। मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ दुपट्टे से बेटी का गला कसकर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
पति मोबाइल बंद कर भागा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह हैंगिंग आई है। इससे आशंका यह भी है कि शायद महिला ने आत्महत्या की हो और पति डर के चलते भाग गया हो।
बाराबंकी के हैदरगढ़ मुर्तिहा गांव निवासी पूनम (32) पति मजदूर सर्वेश के साथ मड़ियांव के रहीमनगर डिडौली में रहती थीं। मृतका के भाई कुलदीप ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे पड़ोस की महिला मिलने के लिए बहन के कमरे में पहुंची तो पूनम बिस्तर पर मृत पड़ी थी। गले पर दुपट्टा कसा हुआ था।
विज्ञापन
खबर पाकर पिता सुखई लाल, भाई कुलदीप व अन्य लोग पहुंच गए। पुलिस ने जब सर्वेश के बारे में छानबीन की तो पता चला कि वह लापता है। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। एसीपी अलीगंज व्रज नारायण सिंह का कहना है कि आरोपी पति की तलाश में पुलिस जुटी है।
पत्नी व बेटे को पीटता था सर्वेश
कुलदीप ने बताया कि बहन की शादी को 14 साल हो गए थे। उनका एक बेटा यश (12) है। सर्वेश नशे का आदी है और अक्सर नशे में बहन और यश के साथ मारपीट करता था। इसी कारण यश ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा है।