फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman's body found in onion field, husband and his friend accused of murder

Lucknow News: प्याज के खेत में मिला महिला का शव, पति व उसके दोस्त पर हत्या का आरोप

Wed, 17 Apr 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 17 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in onion field, husband and his friend accused of murder
श्रावस्ती। सहियापुर गांव स्थित प्याज के खेत में मंगलवार सुबह महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मामले में मृतक के भाई ने उसके पति व पति के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग से लालपुर अयोध्या को जोड़ने वाले मार्ग किनारे सहियापुर गांव स्थित है। जहां सड़क किनारे गांव निवासी हनुमान प्रसाद पुत्र तिलकराम के प्याज के खेत में मंगलवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला। सुबह नित्यक्रिया को गए ग्रामीणों ने शव देख इसकी सूचना ग्रामीणों सहित लक्ष्मनपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। लक्ष्मनपुर चौकी प्रभारी योगेश कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे सीओ नगर अतुल कुमार चौबे व प्रभारी निरीक्षक भिनगा ने ग्रामीणों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया। जिसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के दत्तनगर निवासी बद्री प्रसाद वर्मा की पुत्री रुषा वर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मामले में मृतक के भाई पिंटू राम ने बहादुरपुर गांव निवासी मृतका के पति राजेश उर्फ छोटकऊ वर्मा पुत्र समोखन व उसके दोस्त छोटकऊ यादव पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसपी घनश्याम चौरसिया ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed