फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman's body found in bushes near drain

Lucknow News: महिला का शव नाले के पास झाड़ियों में मिला

Wed, 24 Jul 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 24 Jul 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in bushes near drain
श्रावस्ती। सिरसिया के शिवपुरा निवासी महिला चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसका शव सोमवार रात भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुजंगा स्थित पहाड़ी नाले के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची भिनगा पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार शिवपुरा निवासी रमावती (55) पत्नी नाथूराम गोस्वामी 19 जुलाई को घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवारीजन रमावती को तलाश रहे थे। सोमवार देर शाम भिनगा के ग्राम भुजंगा स्थित केन नाले के बगल झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान शिवपुरा निवासी रमावती के रूप कराई। पुलिस ने मृतका के पति नाथूराम पुत्र छेदी राम की तहरीर पर शिवपुरा निवासी मोलहू पुत्र शंकर, जगतराम व खुड़बुड़ उर्फ जगन्नाथ पुत्रगण मोलहू तथा बरगदवा निवासी रामसमुझ उर्फ घिड़ियावन वर्मा पुत्र ओरीलाल व दिनेश वर्मा पुत्र कमला वर्मा के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह का कहना है कि पति की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed