{"_id":"654bdc7c2f7abd41db02879a","slug":"womans-body-found-floating-in-lone-river-raebareli-news-c-101-1-slko1030-6586-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोन नदी में उतराता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोन नदी में उतराता मिला महिला का शव
Thu, 09 Nov 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सरेनी रोड पर शाहपुर गांव के पास लोन नदी पर बने पुल से करीब 50 मीटर की दूरी पर बुधवार की सुबह एक महिला का शव नदी में उतराता मिला। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला की पहचान खीरों थाना क्षेत्र के सूरजपुर मजरे गुमानखेड़ा निवासिनी बताशा देवी (70) के रूप में हुई। सुबह नदी के बहरामपुर छोर की तरफ गए ग्रामीणों ने महिला का शव देखा तो कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए, लेकिन देर तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी।
वीडियो वायरल होने पर बहू ने की पहचान
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के गुमानखेड़ा गांव में उस समय दहशत मच गई, जब ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में गांव की बतासा पत्नी स्व. महाबीर के शव की वायरल फोटो देखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतका के घर में दिया, जिसके बाद छोटी बहू गुड्डी लालगंज कोतवाली पहुंचकर शव की शिनाख्त अपनी सास बतासा के रूप में की। वृद्धा के तीन पुत्र रामगुलाम, रामकिशुन, रामचंद्र शादीशुदा हैं। पुत्रों के अलग होने के बाद मृतका अपने छोटे पुत्र रामचंद्र के साथ रहती थी। बहू गुड्डी के अनुसार वह मनोरोगी थी, जो मंगलवार की सुबह 10 बजे घर से निकलने के बाद नहीं लौटी। देर शाम वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।