फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman, whose daughter complained rape to cabinet minister smriti irani passed away.

अमेठी: कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी से मिलकर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की मां की मौत

Sun, 13 Jun 2021 03:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Jun 2021 03:31 PM IST
सार

शनिवार को अमेठी दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिलकर एक युवती ने लोहिया अस्पताल में अपनी मां के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शनिवार रात पीड़ित महिला की मौत हो गई। मामले में अमेठी के एसपी ने कहा है कि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Woman, whose daughter complained rape to cabinet minister smriti irani passed away.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति से शहर निवासी एक युवती ने लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में इलाज के दौरान मेडिकल स्टाफ पर अपनी बीमार मां के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। स्मृति के आदेश पर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था कि देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया मेडिकल इंस्टीट्यूट के मेडिकल स्टाफ पर इलाज के दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की मां की शनिवार रात मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आदेश पर डीएम अरुण कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम तो उसके चिकित्सीय परीक्षण के लिए चिकित्सकों की टीम गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में महिला को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान देर रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने महिला को आनन फानन केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन उसे घर ले आए। रविवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि: एसपी

एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर गठित तीन चिकित्सकों की टीम द्वारा महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। कहा कि परीक्षण में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित महिला के पूरी तरह से होश में नहीं होने के चलते महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह द्वारा पीड़िता की पुत्री का बयान दर्ज कराया गया है।

लखनऊ पुलिस को भेजी गई रिपोर्ट
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि उनकी ओर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ. आशुतेाष कुमार दुबे तथा सीओ गौरीगंज गुरुमीत सिंह की टीम गठित की गई थी। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट मुहैया करा दी है। डीएम नेबताया कि प्रकरण की जांच रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट तथा पीड़िता की पुत्री का बयान डीसीपी पूर्वी लखनऊ तथा पुलिस कमिश्नर लखनऊ को विशेष वाहक द्वारा भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed