फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman who did marriage with yogi adityanath pic sent to jail.

सीएम योगी की तस्वीर से सांकेतिक विवाह करने वाली महिला पर देशद्रोह का केस दर्ज, 14 दिन की जेल

Sun, 10 Dec 2017 10:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Dec 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
woman who did marriage with yogi adityanath pic sent to jail.
- फोटो : amar ujala

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से सांकेतिक तौर पर विवाह करने वाली आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अध्यक्ष नीतू सिंह समेत चार नेताओं पर देशद्रोह का केस दर्ज कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


वे लंबे समय से आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन कर रही हैं। 5 दिसंबर को संघ अध्यक्ष नीतू सिंह ने सीएम योगी आदित्यना‌थ की तस्वीर के साथ सांकेतिक विवाह किया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ये किया।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को चारों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम सिंह की अदालत में पेश किया गया। सीजेएम ने चारों को जेल भेज दिया।

शुक्रवार को जब सीएम नैमिषारण्य आए थे तो नीतू सिंह तीन अन्य वर्कर्स के साथ मुख्यमंत्री के काफिले के बीच पहुंच गईं। इस पर पुलिस ने आंगनबाड़ी नेता नीतू सिंह, सरिता वर्मा, मंजू बंशवार, संतोष कुमारी को गिरफ्तार किया था। उनका कहना था कि वे 15 हजार रुपये महीने मानदेय न होने तक वे इस तरह से अपना आंदोलन जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत राष्ट्रद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  उधर, पुलिस अधिकारियों को संदेह था कि कहीं न्यायालय में पेशी के दौरान संगठन की अन्य महिलाएं उपद्रव न करें, इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।


मामले पर सीतापुर सीओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि आंगनबाड़ी संघ की चारों कार्यकर्ता बार-बार मार्ग जाम कर रहीं थी। कई बार कहने के बावजूद वे प्रदर्शन पर अड़ी हुईं थी। इसलिए इन पर कड़ी धाराओं में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed