फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman was beaten to death, husband arrested

Lucknow News: पीटकर की गई थी महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Woman was beaten to death, husband arrested
लखनऊ। बाजारखाला के ऐशबाग में दारू गोदाम इलाके में किराये के मकान में रहने वाली रामा देवी (55) की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने उनकी हत्या के मामले में आरोपी पति सीतापुर के थानगांव पुदौरा निवासी अनूप तिवारी को गिरफ्तार किया है। बाजारखाला पुलिस पहले रामा देवी की मौत को आत्महत्या बता रही थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह के मुताबिक रामा देवी का शव रविवार सुबह कमरे में मिला था। दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

बुधवार को पोस्टमार्टम में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद राधा के मकान मालिक के भांजे सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर अनूप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे ऐशबाग स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि दोनों में अकसर किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। 23 अक्तूबर की रात अनूप शराब पीकर आया। खाना मिलने में देरी होने पर उसने राधा को बेरहमी से पीटा और उसका सिर दीवार से लड़ा दिया। शोर सुनकर पहुंचे सुरेंद्र ने बीच-बचाव कराया। बाद में अनूप पत्नी को गंभीर हालत में छोड़कर भाग निकला था और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस तरह हुई थी दोनों की मुलाकात

रामा देवी बहराइच के नानपारा की रहने वाली थीं। 15 वर्ष पूर्व उनके पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह बाजारखाला में किराये पर रहकर होटल में बर्तन धोने का काम करने लगीं। रिक्शा चलाने वाला अनूप रामा देवी से 20 वर्ष छोटा है। वह होटल पर खाना खाने आता था। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। फिर दोनों ने 14 वर्ष पहले मंदिर में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed