फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman tries to commit suicide after husband's torture

जिससे की लव मैरिज उसने लगाया पिता से अवैध संबंध का आरोप

Sat, 05 Dec 2015 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
woman tries to commit suicide after husband's torture

कानपुर के जूही में प्यार में छली गई एम टेक की छात्रा ने गुरुवार की रात अपनी ससुराल की चौखट पर ही हाथ की कलाई की नस काट ली। बहू को लहूलुहान देख ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को नजदीक के अस्पताल ले गई। जहां छात्रा ने बताया कि नौ माह पहले उसने परमपुरवा निवासी कलेक्शन एजेंट से प्रेम विवाह किया था, अब पति उस पर पिता से अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर तलाक देने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


जिसके चलते वह दो महीने नाते रिश्तेदारों के घर रहकर जिंदगी गुजार रही है। एम टेक सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा ने बताया कि इसी साल फरवरी माह में उसने अपने रिश्तेदार युवक से घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी वजह से मायके से भी उसके संबंध खत्म से हो गए थे। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक चला लेकिन बीते दो माह पूर्व पति ने अचानक उस पर पिता से अवैध संबंध का आरोप लगाकर उत्पीडन करना शुरू कर दिया।

आडियो क्लीपिंग की दे रहा धमकी

woman tries to commit suicide after husband's torture

यही बात पति ने ससुराल वालों को बताई तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति का कहना है कि वह उसे तलाक देना चाहता है। जिसके चलते उसे घर छोडना पड़ गया।

गुरुवार की रात वह फिर से ससुराल पहुंची तो घरवालों ने ताने देते हुए पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। इस पर उसने आवेश में आकर कलाई की नस काटकर जान देने का प्रयास किया।

छात्रा ने बताया कि माता पिता प्रेम विवाह से नाराज हैं, लेकिन एक भाई ने साथ दिया और उसी से दस हजार रुपये लेकर एम टेक की फीस भी भरी है।

छात्रा के मुताबिक पति ने किसी दूसरे की आवाज मिलाकर उसके मोबाइल पर आडियो क्लीपिंग भी बनाई है, और अब उसी के आधार पर बर्बाद करने की धमकी भी दे रहा है।

थानाध्यक्ष नीरज यादव का कहना है कि यदि छात्रा तहरीर देगी तो पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed