{"_id":"5d25db4f8ebc3e6cfd1886d1","slug":"woman-suspended-for-bring-her-daughter-on-duty-in-1090","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी न मिलने पर दुधमुंही बच्ची को लेकर ड्यूटी पर पहुंची सिपाही तो कर दिया निलंबित, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी न मिलने पर दुधमुंही बच्ची को लेकर ड्यूटी पर पहुंची सिपाही तो कर दिया निलंबित, जांच शुरू
Wed, 10 Jul 2019 06:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Jul 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
women power line
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाली वूमेन पावर लाइन 1090 में खुद महिला सिपाहियों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब एक महिला सिपाही सुचिता सिंह छुट्टी न मिलने पर अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर ड्यूटी करने पहुंची तो उसे निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
ये मामला करीब डेढ़ महीने पहले का है। महिला सिपाही ने कार्रवाई के खिलाफ डीजीपी कार्यालय में गुहार लगाई। जिस पर जांच शुरू करवा दी गई है।
खास बात है कि वूमेन पावर लाइन की मुखिया एक महिला है तब महिला सिपाही के उत्पीड़न के मामले को काफी गंभीर बताया जा रहा है।
बता दें कि पिछले दिनों झांसी के थाना कोतवाली में महिला सिपाही अर्चना जयंत की छह महीने की बच्ची को लेकर ड्यूटी निभाने की तस्वीर वायरल हुई थी। जिस पर डीजीपी ने उन्हें सम्मानित किया था और अर्चना जयंत को जिले के नजदीक पोस्टिंग भी कर दी थी।
विज्ञापन