फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman steals kid from hospital in kanpur

मुख्यमंत्री का नाम लेकर अस्पताल से बच्चा ले भागी बच्चा चोर

Sat, 30 Jan 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 30 Jan 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
woman steals kid from hospital in kanpur

मुख्यमंत्री की योजना का झांसा देकर और खुद को हैलट के डॉक्टर की पत्नी बता एक युवती कानपुर हैलट इमरजेंसी में ढाई साल के बच्चे को लेकर भाग गई। बाहर बैठी दादी और बुआ को जब घटना का पता चला तो उन्होंने हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से युवती के फुटेज निकलवाए हैं, लेकिन युवती ने हर समय अपना चेहरा दुपट्टा से ढक रखा था।
बाबूपुरवा निवासी मजदूर सुनील के घर 26 जनवरी को एक युवती पहुंची।

उसने अपना चेहरा ढक रखा था। युवती ने बताया कि मुख्यमंत्री की योजना के तहत जिन बच्चों की मां की मौत हो जाती है उन्हें सरकार 50 हजार रुपये देती है। सुनील की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


वह अपने पीछे ढाई साल का विनायक और साढ़े पांच साल की बेटी वर्षा छोड़ गई। युवती के झांसे में सुनील और उसकी मां राजेश्वरी फंस गए। युवती ने खुद को हैलट के डॉक्टर की पत्नी बताया और कहा कि योजना का लाभ दिलाने पर उसे 15 हजार रुपये कमीशन मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई युवती

woman steals kid from hospital in kanpur

27 जनवरी को उसने राजेश्वरी और दोनों बच्चों को टाट मिल चौराहे पर बुलाया, जहां से सभी को हैलट ओपीडी ले आई। पुलिस चौकी के सामने थोड़ी देर बैठने के बाद घर भेज दिया।

28 जनवरी को युवती ने फिर से बुलाया लेकिन सुनील के साथ होने पर अस्पताल बंद होने का बहाना बना दिया। शुक्रवार सुबह 11 बजे युवती ने मोबाइल नंबर से सुनील के मोबाइल पर फोन किया और बच्चों को दादी के साथ ही टाट मिल बुलाया।

राजेश्वरी अपनी बेटी सीमा, विनायक व वर्षा के साथ हैलट पहुंच गईं। यहां युवती ने दोनों बच्चों के नाम से ओपीडी काउंटर पर पर्चा बनवाया। इमरजेंसी के बाहर सभी को बैठाकर पहले वर्षा को अंदर ले गई। थोड़ी देर बाद वर्षा को राजेश्वरी के पास छोड़कर विनायक को ले गई।

15 मिनट तक जब युवती नहीं लौटी तो उसके फरार होने का पता चला। स्वरूप नगर थाने में पिता की तरहीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों के शोर मचाने पर पहुंची पुलिस पुलिस ने जब पड़ताल की तो इमरजेंसी का सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया। इसमें युवती विनायक को ले जाते हुए कैद हुई है।

दोपहर करीब 12.15 बजे सफेद कपड़ा और सफेद-काला धारीदार स्वेटर पहने युवती इमरजेंसी में विनायक को गोद में लेकर दाखिल हुई और आईसीयू के गेट के रास्ते बाहर चली गई। हैलट चौकी पुलिस रिकॉर्डिंग के आधार पर छानबीन की बात कह रही है।

हैलट बना ठगी का अड्डा

woman steals kid from hospital in kanpur

हैलट परिसर से पहले भी बच्चे चोरी हो चुके हैं। नौकरी दिलाने के नाम पर भी यहां से कई लोगों के साथ ठगी हो चुकी है।

युवती जब भी पीड़ित परिवार से मिली तो मुंह पर दुपट्टा बांधे रही। राजेश्वरी ने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए वह युवती के झांसे में फंस गई। युवती उससे रुपये भी नहीं ले रही थी इसलिए उसे लगा कि वह 50 हजार दिला देगी।

चाइल्ड लाइन के समन्यवयक विनय ओझा ने बताया, चोरी के बाद ऐसे बच्चों को ज्यादातर निसंतान दंपतियों को बेचा जाता है। कम उम्र के बच्चों को डिमांड के अनुसार गिरोह के लोग उठाते हैं। किसी की डिमांड लड़की खरीदने की होती है तो किसी की लड़के की।

वैसे ज्यादा डिमांड कम उम्र के लड़कों की होती है। यदि बच्चे को बेचने के लिए नहीं उठाया जाता है तो उससे भीख मंगवाई जाती है या उसके अंगों को बेचा जाता है। यदि बच्चे की उम्र ज्यादा है तो घरेलू कार्यों में भी लगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed