फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman seriously injured after being hit by a speeding car, report filed

Lucknow News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला गंभीर, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Dec 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 20 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman seriously injured after being hit by a speeding car, report filed
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-11 निवासी कामरान हफीज ने अज्ञात कार चालक पर उनकी पत्नी को टक्कर मारने के आरोप में गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कामरान के मुताबिक 14 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे पत्नी फराह इरशाद सात वर्षीय बेटी सारा के साथ स्कूटी के साथ सेक्टर-सी में खड़ी थीं। तभी तेज रफ्तार कार की टक्कर से पत्नी व बेटी सड़क पर जा गिरीं। आरोप है कि चालक ने भागने के चलते कार की गति बढ़ा दी और फराह उसमें फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गईं। इससे कार अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकराकर रुक गई। लोगों ने चालक को पकड़ा और पीट दिया। मगर वह बचकर भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर कामरान ने फराह को गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां वह वेंटिलेटर पर हैं। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य के मुताबिक आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed