{"_id":"59a145c24f1c1b566f8b4573","slug":"woman-s-fake-id-on-social-site-addressing-her-sex-worker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर फर्जी आईडी बनाकर लेडी को बताया सेक्स वर्कर, महिला किरायेदार पर शक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल साइट पर फर्जी आईडी बनाकर लेडी को बताया सेक्स वर्कर, महिला किरायेदार पर शक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 Aug 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की फर्जी आईडी बनाकर उसे सेक्स वर्कर घोषित कर दिया गया। उसे दिन-रात आपत्तिजनक फोन कॉल्स आने लगीं...
सोशल साइट पर पर लखनऊ की आलमबाग निवासी महिला की फर्जी आईडी बनाकर उसे सेक्स वर्कर घोषित कर दिया गया। महिला को दिन-रात आपत्तिजनक फोन कॉल्स आने लगीं तो वह परेशान हो गई। उसने सोशल साइट पर आईडी चेक की तो पता चला कि किसी ने उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर बदनाम किया है।
महिला ने फतेहपुर में अपने मकान की किरायेदार पर शक जताते हुए उसके खिलाफ आलमबाग कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी का कहना है कि साइबर सेल को जांच सौंपी गई है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला मूलरूप से फतेहपुर की रहने वाली है और यहां किराये का मकान लेकर रह रही है।
कुछ दिन पहले किसी ने उसके नाम से सोशल साइट पर पर फर्जी आईडी बनाकर उसे सेक्स वर्कर बताते हुए उसका मोबाइल नंबर, आपत्तिजनक पोस्ट और अश्लील फोटो डाल दिए। महिला के फोन पर लोगों ने कॉल करके अश्लील बातें शुरू कर दीं।

महिला ने दी थी बदनाम करने की धमकी
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : 4 bp, blog
सुबह से आधी रात तक उसके पास कॉल आने लगीं तो वह परेशान हो गई। उसने फोन करने वालों को फटकारते हुए पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी तब किसी ने सोशल साइट से मोबाइल नंबर मिलने की जानकारी दी। महिला ने सोशल साइट पर चेक की तो वाकई उसके नाम से एक आईडी मिली, जिसमें मोबाइल नंबर, सैकड़ों आपत्तिजनक फोटो व पोस्ट थीं।
महिला का कहना है कि फतेहपुर में उसके मकान में किराये पर रहने वाली महिला से उसका विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले उसने महिला को मकान खाली करने को कहा तो वह जानमाल की धमकी देने लगी।
उसने बदनाम करने की चेतावनी भी दी थी। उसकी धमकियों के बाद से ही लोगों के आपत्तिजनक फोन आने शुरू हो गए थे। पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की थी। साइबर सेल से उसे केस दर्ज कराने के लिए आलमबाग कोतवाली भेज दिया गया।