{"_id":"677982fa1a13e6f44f02fd14","slug":"woman-returning-after-dropping-her-daughter-to-coaching-goes-missing-under-suspicious-circumstances-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1022221-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेटी को कोचिंग छोड़कर लौट रही महिला संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेटी को कोचिंग छोड़कर लौट रही महिला संदिग्ध हालात में लापता
विज्ञापन
रीना पराड़कर।
लखनऊ। गोमतीनगर के विपुलखंड निवासी वरिष्ठ पत्रकार आलोक पराड़कर की पत्नी रीना शुक्रवार दोपहर में संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। वह बेटी को अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर से छोड़कर कार से लौट रही थीं। रास्ते में पति को फोन मिलाया। आलोक के मुताबिक फोन पर पत्नी की हल्की चीख सुनाई दी। इसके बाद फोन कट गया। दोबारा कॉल करने पर फोन बंद मिला।
आलोक ने घटना की सूचना अपने कुछ साथियों को दी। इसके बाद गोमतीनगर थाने पर फोन किया। उन्होंने बताया कि वह कुछ काम से अहमदाबाद में हैं। उन्होंने एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन कर मदद मांगी। पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपी है। क्राइम ब्रांच ने रीना के आने-जाने वाले रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। कार में सवार रीना लेखराज चौराहे के पास अंतिम बार नजर आई हैं।
पुलिस की टीमों ने देर रात तक अयोध्या रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हालांकि कोई सुराग नहीं लगा। उधर, आलोक ने फेसबुक पर पत्नी के लापता होने की सूचना पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि कार नंबर यूपी 32 जीबी 4961 से उनकी पत्नी निकली थीं। दोपहर एक बजे से उनका फोन बंद जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की पड़ताल कर रही है।