गोंडा के अस्पताल में भर्ती महिला मरीज से स्टॉफ नर्स ने किया रेप, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा के जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती लावारिस महिला के साथ शुक्रवार रात एक मेल नर्स बलात्कार करने के बाद फरार हो गया। अन्य स्टाफ नर्स से जानकारी मिलने के बाद सीएमएस ने पुलिस को सूचना दी। मेल स्टाफ नर्स जयंतवीर पुष्कर के खिलाफ कोतवाली नगर में बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है।
रांची, झारखंड की रहने वाली 30 वर्षीया युवती 26 जून को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड के कक्ष संख्या 4 में बतौर लावारिस भर्ती हुई थी। जहां महिला का उपचार चल रहा था। शुक्रवार रात आईसोलेशन वार्ड में मेल स्टाफ नर्स जयंतवीर पुष्कर की ड्यूटी थी। जो आधी रात के बाद से ही लापता है।
बलात्कार पीड़िता महिला के मुताबिक शुक्रवार की रात मेल स्टाफ नर्स जयंतवीर ने उसे कमरे में ही दबोचकर उसके साथ बलात्कार किया। सुबह चार बजे जब दूसरे स्टाफ नर्स मनोज श्रीवास्तव और नीरज पांडेय ड्यूटी पर आए तो महिला ने उन्हें आपबीती सुनाई। जिसके बाद दोनों ने सीएमएस डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव को घटना की सूचना दी।
सीएमएस ने कोतवाली नगर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने बारी-बारी से पीड़ित महिला के साथ ही वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों व उनके तीमारदारों से पूछताछ कर सबके अलग-अलग बयान दर्ज किए।
कंपनी को दिया गया बर्खास्त करने का आदेश
कोतवाल सुनील कुमार राय के मुताबिक मामले में स्टाफ नर्स जयंतवीर पुष्कर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। वहीं घटना के बाद से आरोपी स्टाफ नर्स जयंतवीर पुष्कर फरार चल रहा है।
उधर मुंबई की जिस आउटसोर्सिंग कंपनी (टी एंड एम) के तहत जरिये जयंतवीर पुष्कर को जिला अस्पताल में तैनाती मिली थी, उसकी डायरेक्टर गायत्री शर्मा व एचआर हेड अकील अहमद खां को पत्र भेजकर सीएमएस ने आरोपी स्टाफ नर्स को बर्खास्त करने को कहा है।
जबकि निदेशक यूपी एचएसएसबी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की इसकी जानकारी पत्र के जरिये दी गई है।