फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman murdered in bahraich for dowry

तलाक-हलाला-निकाह, फिर लाठी से पीटकर बहू को जिंदा जलाया

Mon, 03 Jul 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Mon, 03 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
woman murdered in bahraich for dowry
डेमो प‌िक

दहेज की खातिर पत्नी को तीन माह पहले तीन तलाक देने के बाद पति उससे फिर निकाह के लिए राजी हुआ। इसके लिए महिला को हलाला की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा। लेकिन दोबारा निकाह के बाद फिर दहेज के दानव ने सिर उठाया और आखिर में पत्नी की जलाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


यह दर्दनाक दास्तां है कोतवाली नानपारा क्षेत्र के तकिया सरैंया गांव की साकिया की। माते ने बेटी साकिया (22) का निकाह तीन साल पहले राजन के साथ किया था। निकाह के बाद से ही साकिया की दहेज प्रताड़ना शुरू हो गई। 50 हजार रुपये, महाराजा बेड और कलर टीवी की मांग की जा रही थी। 
विज्ञापन


इसी के चलते तीन माह पूर्व राजन पुत्र नियामत ने साकिया को तीन बार तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से भगा दिया। साकिया के मायके पक्ष की मिन्नतों व मौलवी और उलमा के दबाव के बाद राजन फिर से निकाह के लिए तैयार हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जून को गांव में मौलवी और उलमा की पंचायत में शपथ पत्र पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी निभाने का इकरारनामा लिखा। उसी दिन दूसरी बार निकाह करवा दिया गया। साकिया ससुराल पहुंची, लेकिन फिर दहेज के लिए उसको सताने का सिलसिला शुरू हो गया। 

हलाला के बाद दूसरी बार हुआ था निकाह

woman murdered in bahraich for dowry
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की रात ससुरालियों ने साकिया की लाठियों से पिटाई कर उसे जिंदा जला दिया। ग्रामीणों की सूचना पर साकिया के मायके के लोग मौके पर पहुंचे तो वह आग की लपटों से घिरी हुई थी। 

जबकि ससुराली जन फरार हो चुके थे। मौके पर ही साकिया ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि मृतका के पिता माते की तहरीर पर पति राजन, ससुर नियामत व सास साकरुन के खिलाफ हत्या का केस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

अप्रैल में राजन ने दो बार तलाक बोला था। कुछ दिन बाद ही तीसरी बार भी तलाक बोल दिया, जिससे शादी टूट गई। ससुराल का दबाव पड़ने के बाद साकिया को हलाला की परंपरा से भी गुजरना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed