फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman murdered after gang-rape; body subjected to brutal outrage

Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, शव के साथ दरिंदगी

Fri, 25 Sep 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered after gang-rape; body subjected to brutal outrage
मोहनलालगंज। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात सामूहिक दुष्कर्म के बाद 60 वर्षीय महिला की सिर पर ईंट से हमला और गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव के साथ भी दरिंदगी की गई। महिला का शव घर से करीब 20 मीटर दूर खाली प्लॉट में अर्धनग्न हालत में मिला। बेटे ने गांव के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी महिला का रिश्तेदार है। आरोपियों के साथी को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एक आरोपी ने हत्या के बाद महिला के शव के साथ दरिंदगी करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के अनुसार बुधवार रात 11 बजे तक ग्रामीणों ने महिला को देखा था। रात करीब एक बजे उसकी चीख सुनकर शौच के लिए निकले युवक ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो बुजुर्ग महिला का शव झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में मोहनलालगंज पुलिस और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। डॉक्टरों के पैनल ने महिला फॉरेंसिक विशेषज्ञ की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया। इसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। दुष्कर्म की जांच के लिए डॉक्टरों ने स्लाइड बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी ने दो युवकों को भागते देखा था
प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि उसने दो युवकों को भागते देखा था। इनमें से एक अर्धनग्न हालत में था। छानबीन के दौरान पुलिस को दो में से एक युवक कुछ दूरी पर नशे की हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के बाद दो अन्य युवकों को भी पकड़ा गया। तीनों युवकों से कई घंटे तक पूछताछ की गई। मृतका के बेटे ने बृहस्पतिवार सुबह दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, साक्ष्य छिपाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे की भूमिका की जांच चल रही है। डीसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने महिला के साथ बैठकर शराब पी थी। इस दौरान विवाद होने पर आरोपियों ने महिला से मारपीट की और फिर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। एक आरोपी ने शव के साथ भी दरिंदगी की। गिरफ्तार आरोपी पेशे से श्रमिक और विवाहित हैं।



पति की हत्या का नहीं हो सका खुलासा
परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग महिला घर से कुछ दूरी पर एक किसान के अर्धनिर्मित मकान में रहकर उसकी देखभाल करती थी। उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे अलग रहते हैं और बेटियों की शादी हो चुकी है। मृतका की बेटी ने बताया कि वह तीन दिन पहले ही मायके आई थीं। महिला के पति की 12 साल पहले सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई, लेकिन पुलिस आज तक हत्या का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed