{"_id":"614b69138ebc3e01445180ae","slug":"woman-hit-by-cadave-vehicle-near-lucknow-secretariate-critically-injured-police-looks-for-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: शव वाहन की टक्कर से इंस्पेक्टर की बेटी घायल, राजभवन के सामने हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: शव वाहन की टक्कर से इंस्पेक्टर की बेटी घायल, राजभवन के सामने हुआ हादसा
Wed, 22 Sep 2021 11:24 PM IST
प्राची प्रियम
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:24 PM IST
सार
इंस्पेक्टर शिवबरन की बेटी अर्चना पाल बंदरियाबाग चौराहे से हजरतगंज की ओर स्कूटी से जा रही थी। तभी राजभवन के गेट नंबर एक के पास तेज रफ्तार शव वाहन (बस) ने अर्चना की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग दौड़े तो चालक बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में सचिवालय की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर की बेटी बुधवार दोपहर स्कूटी से हजरतगंज गई थी, जहां राजभवन के सामने तेज रफ्तार शव वाहन (बस) ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, चालक बस छोड़कर भाग गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
हजरतगंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सचिवालय की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर शिवबरन पाल एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में रहते हैं। बुधवार दोपहर इंस्पेक्टर शिवबरन की बेटी अर्चना पाल बंदरियाबाग चौराहे से हजरतगंज की ओर स्कूटी से जा रही थी। तभी राजभवन के गेट नंबर एक के पास तेज रफ्तार शव वाहन (बस) ने अर्चना की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
आसपास के लोग दौड़े तो चालक बस छोड़कर भाग गया। घायल अर्चना को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कमर में गंभीर चोट आने के कारण अर्चना की हालत नाजुक बनी हुई है। हजरतगंज के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि मामले में बस नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन