फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman hangs herself following dispute with husband over daughter's education

Lucknow News: बेटी की पढ़ाई के लिए पति से विवाद के बाद महिला ने लगा लिया फंदा

Mon, 11 May 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself following dispute with husband over daughter's education
प्रतीकात्मक।
नगराम। बेटी के बेहतर भविष्य के लिए पति से कहासुनी के बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। नगराम के भैरमपुर गांव निवासी रेलवेकर्मी आनंद कुमार वर्मा की पत्नी प्रिंसी (36) का शव रविवार सुबह छत पर बने कमरे में मिला। प्रिंसी ने कमरे में फंदा लगाया था।
विज्ञापन


आनंद के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे तक प्रिंसी छत से नीचे नहीं आई। वह छत पर पहुंचे और आवाज लगाई। दरवाजा भीतर से बंद था और कोई जवाब नहीं मिला। शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे। पड़ोसी युवक बगल की छत के रास्ते कमरे में दाखिल हुआ। उसने प्रिंसी का शव साड़ी और पंखे के हुक से लटका पाया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और मायके वालों को घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

आनंद ने बताया कि प्रिंसी तीन वर्षीय बेटी पीहू की पढ़ाई को लेकर चिंतित थी और उसे अच्छे कॉन्वेंट स्कूल में दाखिला दिलाना चाहती थी। इसी बात पर शनिवार देर रात लगभग 11 बजे पति-पत्नी में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर प्रिंसी नाराज होकर छत पर बने कमरे में चली गई थी। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे। प्रिंसी की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed