फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman gets help through video calling in delivering a child.

बहराइच: वीडियो कॉलिंग से मदद लेकर चलती बस में कराया महिला का प्रसव, फिल्म थ्री ईडियट्स की यादें ताजा कर दीं

Sat, 04 Dec 2021 01:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 Dec 2021 01:15 PM IST
सार

एक महिला बस यात्री ने वीडियो कॉलिंग से मदद लेकर चलती बस में महिला का प्रसव कराया। अब जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Woman gets help through video calling in delivering a child.
जच्चा व बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ से बहराइच आ रही बस में प्रसव का मामला सामने आया है। चलती बस में गर्भवती महिला का प्रसव अन्य महिला यात्रियों ने वीडियो कॉलिंग के जरिए कराया। जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। सहयोगी महिलाओं के जज्बे को देखकर बस में सवार अन्य यात्रियों ने उनकी जमकर सराहना की। इस घटना ने फिल्म थ्री ईडियट्स की यादें ताजा कर दीं। फिल्म में मुख्य अभिनेता आमिर खान वीडियो कॉलिंग की मदद से अपने साथियों के साथ मिलकर महिला का प्रसव करवाते हैं।

विज्ञापन


फखरपुर ब्लॉक के धर्मनपुर गांव निवासी रुकसाना गर्भवती थीं। वह चिकित्सक को दिखाने के लिए शुक्रवार को लखनऊ गईं थी। बताया जाता है कि शाम को वह अपने घर लौटने के लिए रोडवेज बस संख्या यूपी 33 एटी 4618 से आ रहीं थी। रास्ते में बाराबंकी जिले से बहराइच की ओर चलते समय महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
विज्ञापन


महिला की चीखपुकार सुनकर बस में सवार यात्री प्रज्ज्वल त्रिपाठी ने लोगों से सहायता मांगी। इस दौरान बस सवार महिला शालू श्रीवास्तव तत्काल गर्भवती के पास पहुंचीं। महिला की सास सेवानिवृत्त एएनएम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल अपनी सास प्रेमा श्रीवास्तव को वीडियो कॉल की। सास के बताए तरीके से महिला ने कड़ी मशक्कत के बाद चलती बस में प्रसूता का सुरक्षित प्रसव कराया। अन्य महिला यात्रियों ने भी उनका सहयोग किया। जच्चा और बच्चा को सुरक्षित देख बस में सवार यात्रियों ने महिला की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed