फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman gave fake currency of lakhs in Dakshina

महिला ने पुरोहितों को दक्षिणा में थमा दिए लाखों के चूरन वाले नोट, हंगामा

Thu, 27 Aug 2020 06:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 Aug 2020 06:39 PM IST
सार

बच्चों के खेलने वाले नोट को देखने के बाद महिला के एक शिष्य ने ही किया खुुलासा, हंगामे के बाद मौके से फरार हुई संचालिका गीता पाठक, मौके से साढ़े पांच लाख की नकली करेंसी बरामद, आश्रम में पूजा करने आए पुजारियों को देने के लिए महिला ने एकत्रित किए थे नकली नोट

विज्ञापन
Woman gave fake currency of lakhs in Dakshina
सीतापुर में नकली नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर मथुरा (सीतापुर) थाना क्षेत्र में एक आश्रम संचालित करने वाली महिला के यहां से लाखों रुपए के फर्जी नोट मिले हैं। यह नोट बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाए गए जाली नोट बताए जा रहे हैं। महिला के ही एक शिष्य ने इसका खुलासा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पांच लाख से अधिक मनोरंजन बैंक लिखे फर्जी नोट बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि महिला अपने आश्रम से भागने में सफल हो गई है। उसने यह नोट पूजा पाठ के लिए आए पुजारियों को देने के लिए एकत्र किए थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टेरवा मनिकापुर में कई वर्षो से गीता पाठक नामक महिला एक आश्रम चला रही है। सूत्र बताते हैं कि इस आश्रम में ग्रामवासियों व बाहरी व्यक्तियों के आने जाने पर प्रतिबंध था। आश्रम में संचालित गुप्त गतिविधियों की जानकारी किसी को भी जनही हो पाती थी। 13 दिन पूर्व से आश्रम में नैमिषारण्य व अयोध्या सहित कई जिलों से करीब 61 ब्राह्मणों से जमीन में गड़े धन की प्राप्ति के लिए विभिन्न मंत्रों का जप कराया जा रहा था। गुरुवार भोर क़रीब बजे से इस आयोजन की पूर्णाहुति प्रारम्भ हुई।
विज्ञापन


पूर्णाहुति के पश्चात गीता पाठक द्वारा सारे ब्राह्मणों को निश्चित दक्षिण देने के लिए बहराइच के रुपईडीहा निवासी दिलीप कुमार को एक बड़ी पोटली में रुपये दिए गए और कहा कि पैसे ज्यादा है। इसलिए यह ब्राह्मण जब अपने घरों के पास गाड़ी से उतरेंगे वही इन्हें पैसे दे दीजिएगा। यहां पोटली खोलना नही ठीक है। इस पर दिलीप कुमार को शक हुआ। उन्होंने थोड़ा हटकर जब पोटली खोली तो उसमें सारे नोट फर्जी और बच्चो के खेल व मनोरंजन बैंक वाले थे। यह बात दिलीप ने सारे ब्राह्मणों को बताई। सारे ब्राह्मण गीता पाठक से सही रुपये देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गीता पाठक एक कुल्हाड़ी लेकर दिलीप को मारने दौड़ी और कहा कि तुम लोगों ने तंत्रमंत्र से असली नोटो को नकली बना दिया है। किंतु ब्राह्मण शुद्ध रुपये लेने के लिए अड़े रहे और क्षेत्रीय पुलिस को फोन किया। मामले को बढ़ता देख गीता पाठक मौके से फरार हो गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने सभी ब्राह्मणों के पास से पांच लाख 53 हजार छह सौ रुपये के फर्जी और बच्चो के मनोरंजन वाले नोट बरामद कर लिए है। एसओ सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि सभी ब्राह्मणों के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर गीता पाठक पर केस दर्ज किया जाएगा।

कई प्रांतो में हैं गीता के शिष्य
सूत्रों के मुताबिक गीता पाठक के बिहार सहित अन्य प्रदेशों व जिलो में कई शिष्य भी है, जो अक्सर लग्जरी गाड़ियों से आते रहते है। गीता पाठक अपने पति हुलासी पाठक से शादी के बाद से ही कोई संबंध नहीं रख रही है।

बिहारी शिष्य लगा चुका 20 लाख की ठगी का आरोप
सूत्र बताते हैं कि गीता पाठक शुरू से जमीन में गड़े धन को निकालने के लिए पूजा पाठ करने के बहाने लाखो रुपये ऐंठने का काम करती रही है। करीब 4-5 वर्ष पूर्व क्षेत्र के भगौतीपुर में भी एक भवन पर अवैध कब्जा करने का केस अभी चल रहा है। इस भवन पर अवैध कब्जे के दौरान ही बिहार प्रान्त के एक शिष्य ने गीता पाठक पर जमीन में गड़े करोड़ो का धन को निकालने के एवज में 4 से 5 वर्षो में 20 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया था।


कहां से आए इतने फर्जी नोट
गीता पाठक को लेकर जानकारी यह भी मिली है कि 26 अगस्त को करीब 18 ब्राह्मणों की विदाई में प्रत्येक ब्राह्मणों को विदाई की प्रतिदिन की दर दो हजार रुपये के हिसाब से कुल 28 हजार रुपये न देने पर काफी कहासुनी हुई। गीता पाठक ने धमकी देकर आश्रम से भगा दिया। इन ब्राह्मणों का कोई मध्यस्थ नही था। इसलिए वह डरकर बिना दक्षिण लिए ही चले गए। लेकिन आज 42 ब्राह्मणों का एक मध्यस्थ था जो बिना पैसा लिए जाने को राजी नही था। इन ब्राह्मणों से पूर्णाहुति भी करवानी थी। इसलिए इन्हें दक्षिणा देने में फर्जी व बच्चों के मनोरंजन वाले नोट एकत्र कर बांटे गए। सवाल यह है कि लाखों के नकली व बच्चो के मनोरंजन वाले बिल्कुल नए नोट लाने वाला कौन और कहां है? क्या नकली करेंसी छपने या लाने ले जाने वालों तक इनकी पंहुच है?
बच्चों के खेलने वाले नोट को देखने के बाद महिला के एक शिष्य ने ही किया खुुलासा, हंगामे के बाद मौके से फरार हुई संचालिका गीता पाठक, मौके से साढ़े पांच लाख की नकली करेंसी बरामद, आश्रम में पूजा करने आए पुजारियों को देने के लिए महिला ने एकत्रित किए थे नकली नोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed