{"_id":"6866eb5acfeb6cbfe009447f","slug":"woman-fell-from-bike-after-being-hit-by-car-wheel-hit-her-head-and-she-died-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1277594-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक से गिरी महिला, सिर पर चढ़ा पहिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक से गिरी महिला, सिर पर चढ़ा पहिया, मौत
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में बुधवार रात सीतापुर रोड पर मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक पर सवार फैजुल्लागंज निवासी शिवानी शाह (22) सड़क पर गिर पड़ीं। कार का पहिया सिर पर चढ़ जाने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पति रंजीत, बेटा युवान व छह माह की बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक भाग निकला।
परिजनों के मुताबिक, रंजीत बुधवार रात करीब नौ बजे बाइक से परिवार के साथ दवा लेने जा रहे थे। वे मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि बेकाबू कार उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवानी व उनके गोद में बैठी बेटी छिटक कर सड़क पर जा गिरी। वहीं, बाइक अनियंत्रित होने से रंजीत व उनका बेटा भी गिरकर घायल हो गया। लोगों ने आरोपी कार चालक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी और शिवानी के सिर को कुचलते हुए भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रंजीत, उनके बेटे और बेटी को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। रंजीत हेलमेट पहने थे या नहीं इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है। उनके घरवालों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।