फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman employee molested hotel threatened after hacking her mobile

Lucknow: महिला कर्मचारी से परिचित ने होटल में की अश्लीलता, आरोपी पर पीड़िता का मोबाइल हैक करने का आरोप

Mon, 21 Apr 2025 05:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Apr 2025 05:45 PM IST
सार

एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी युवती ने युवक पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। युवती ने उस पर मोबाइल हैक करने का भी आरोप लगाया है। मामले में कृष्णानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Woman employee molested hotel threatened after hacking her mobile
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाका निवासी प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती ने कृष्णा नगर के संभर खेड़ा में रहने वाले शुभम वर्मा पर उनसे अश्लीलता करने व  मोबाइल हैक करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


युवती के मुताबिक पांच साल पहले उसकी मुलाकात शुभम से हुई थी। शुरू में उसका व्यवहार ठीक था मगर बाद में वह छेड़छाड़ करने लगा। हर माह वेतन छीनने लगा। आरोपी ने युवती का मोबाइल भी हैक कर लिया। विरोध पर शुभम ने हत्या की धमकी देना शुरू कर दी। इतना ही नहीं पीड़िता के शैक्षिक दस्तावेज भी छीन लिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में चयन के नाम पर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन हो चुके अरेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  
UP: यूपी में शुरू हुआ गर्मी का कहर... लखनऊ में इस सीजन में पहली बार पारा 40 पार, अभी और बढ़ेगा तापमान

भय के कारण छोड़नी पड़ी नौकरी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी कई बार उसे धमका कर होटल ले गया और छेड़छाड़ व अश्लीलता की। आरोपी ने उन्हें बुरी तरह से पीटा भी। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित होने पर पीड़िता ने नौकरी तक छोड़ दी। फिर भी आरोपी नहीं माना और अभी भी अश्लीलता कर रहा है। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed