फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat wave has started in UP... Temperatures crossed 40 for the first time in many cities.

UP: यूपी में शुरू हुआ गर्मी का कहर... लखनऊ में इस सीजन में पहली बार पारा 40 पार, अभी और बढ़ेगा तापमान

Mon, 21 Apr 2025 03:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Apr 2025 03:34 PM IST
सार

यूपी में गर्मी का कहर शुरू हो गया है। सोमवार को कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्शियस पार कर गया। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में तापमान के और बढ़ने की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
UP: Heat wave has started in UP... Temperatures crossed 40 for the first time in many cities.
सांकेतिक तस्वी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू हो गया है। सोमवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया।  सोमवार को लखनऊ, हमीरपुर, प्रयागराज, आगरा, बांदा,उरई आदि में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। लखनऊ में इस सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा। शहर में दोपहर 2:30 बजे पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुच गया। वहीं, कई जिलों में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और सीजन में पहली बार वहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस के सूचकांक तक पहुंचा।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में यूं ही गर्मी की मार जारी रहने वाली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले पांच  दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। वहीं, बुंदेलखंड और दक्षिण के कुछ जिलों के लू की चपेट में आने के संकेत हैं। मंगलवार को झांसी व कुछ अन्य जिलों में तापमान के 45 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सेवा सुरक्षा बहाली के लिए भरी हुंकार, ईको गार्डेन में एकत्र हुए प्रदेश भर के शिक्षक, बोले- उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली से हिसाब चुकाने उतरेंगे सुपरजायंट्स, पंत से बड़ी पारी की उम्मीद; केएल राहुल पर रहेंगी निगाहें


मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 26 अप्रैल तक मौसम के शुष्क और साफ रहने की संभावना है। 22 से 24 अप्रैल तक कहीं-कहीं उष्ण लहर ( लू) चलने का पूर्वानुमान है। आगरा में बढ़ते तापमान और हीट वेव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदल कर सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है।

 
जिला तापमान
प्रयागराज 44 डिग्री
वाराणसी 43 डिग्री
झांसी  42.2 डिग्री
आगरा 42.2 डिग्री
लखनऊ  41 डिग्री


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed