{"_id":"6af1ac024c48c5de4c0dda23","slug":"up-businessman-swindled-out-of-50-lakh-on-the-pretext-of-being-provided-land-registration-not-executed-afte-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जमीन दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 50 लाख की ठगी, रकम लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री; पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जमीन दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 50 लाख की ठगी, रकम लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री; पांच पर एफआईआर
Mon, 09 Nov 2026 04:48 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Mon, 09 Nov 2026 04:48 PM IST
सार
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में जमीन दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 50 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। आरोपियों ने बीबीडी इलाके में छह बिस्वा जमीन बेचने के नाम पर रकम ली, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमीनाबाद के हाता फकीर मोहम्मद कच्चा निवासी कारोबारी मो. आबिद ने पांच लोगों पर जमीन दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोर्ट के आदेश पर सात नवंबर को चिनहट थाने में धोखाधड़ी और धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मूलरूप से अंबेडकरनगर के बसखारी स्थित रसूलपुर निवासी मो. आबिद जमीन का कारोबार करते हैं। उनके अनुसार, जून 2024 में उनकी मुलाकात पीलीभीत के भानु मंडी, निजाम डंडी निवासी इमरान खान, उसके भाई फैजान खान, जीशान खान, सलमान खान और मां जिन्नत बेगम से हुई थी। आरोप है कि इन लोगों ने बीबीडी इलाके में छह बिस्वा जमीन बेचने की बात कही थी। जमीन की कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई थी। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में उनसे करीब 50 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
आरोप है कि रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही रुपये लौटाए। आबिद ने रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में गाली-गलौज कर धमकी देने लगे। आबिद ने पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जमीन से संबंधित दस्तावेज और लेनदेन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन