फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman dragged on road by her hair, beaten

Lucknow News: महिला को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, पीटा

Wed, 22 Apr 2026 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman dragged on road by her hair, beaten
लखनऊ। इंदिरानगर में सोमवार रात हुए विवाद में छह लोगों ने महिला को बाल पकड़ते हुए सड़क पर घसीटा और फिर बुरी तरह पीटा। आरोपियों पर अश्लीलता करने का भी आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक सोसाइटी के पार्क में पशुओं का प्रवेश वर्जित है। रात 8:30 बजे अजय जायसवाल की बड़ी बेटी पालतू कुत्ते को पार्क में शौच करा रही थी। यह देख उन्होंने इसकी फोटो सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दी। आरोप है कि इससे नाराज होकर अजय रात 10 बजे दोनों बेटियों, पत्नी और एक युवक व महिला के साथ एसयूवी से उनके घर पहुंचे और गेट पीटने लगे। आरोप है कि शोर सुनकर महिला बाहर निकलीं तो आरोपी बाल पकड़कर घसीटते हुए उन्हें सड़क पर ले गए और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


चीख सुनकर पति बचाने के लिए आए तो उन्हें भी पीट दिया। लोगों के जुटने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। लोगों ने घटना की जानकारी इंदिरानगर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed