{"_id":"674a1b2dbb3f3b41a7056015","slug":"woman-dies-of-fever-23-serious-patients-admitted-raebareli-news-c-101-1-slko1033-123318-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बुखार से महिला की मौत, 23 गंभीर मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बुखार से महिला की मौत, 23 गंभीर मरीज भर्ती
Sat, 30 Nov 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े लोग।
रायबरेली। जिले में जुकाम-बुखार और उल्टी-दस्त का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती सलोन क्षेत्र की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को इमरजेंसी में पहुंचे बुखार व उल्टी दस्त के 23 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ओपीडी के हार्ट व मेडिसिन विभाग में मरीजों की ज्यादा भीड़ रही। दोपहर दो बजे के बाद भी दवा लेेने के लिए काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। सलोन क्षेत्र के करहिया निवासी रामपती (50) पत्नी खेलवान को बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर हालत में लाया गया था। महिला को कई दिनों से बुखार आ रहा था, हालत नाजुक होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान रात में महिला ने दम तोड़ दिया। शनिवार को बुखार व उल्टी दस्त की चपेट में आने के बाद रेखा (26), अजीत (7), शिवमंगल (37), उबैद (8), रागिनी (22), आराध्या (9) समेत 23 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
उधर, शनिवार को ओपीडी में भी 1,900 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। सुबह से ही मेडिसिन विभाग के बाहर मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली। सीने में दर्द से संबंधित मरीजों ने ह्दय रोग विभाग में पहुंचकर चिकित्सीय सलाह ली। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को दोपहर दो बजे के बाद भी दवा काउंटर पर लाइन में लगना पड़ा। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त उपलब्ध हैं।