{"_id":"58e489234f1c1b4c3e5b6559","slug":"woman-dies-in-ayodhya-during-ram-navami-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम नवमी पर अयोध्या में उमड़ी जबरदस्त भीड़, एक श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम नवमी पर अयोध्या में उमड़ी जबरदस्त भीड़, एक श्रद्धालु की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
महिला को अस्पताल ले जाते सिपाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम नवमी पर अयोध्या के नया घाट पर भीड़़ में घुटन के चलते एक महिला की मौत हो गई वहीं एक महिला की तबीयत बिगड़ गई जिसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह छह बजे नया घाट पर भीड़ में अफरा-तफरी की स्थित बन गई उसी दौरान दुलारी कुमारी (65) की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ आई थीं। वहीं सुल्तानपुर से आई लखपति (70) बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।
डीएम विवेक ने बताया, इस बार अयोध्या में जबरदस्त भीड़ है। यहां कोई भगदड़ नहीं मची है, किसी श्रद्धालु की भीड़ में चप्पल गुम हो जाने के चलते कुछ अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी।
उन्होंने वृद्धा की मौत की पुष्टि की और बताया कि भीड़ में हार्ट अटैक से वृद्धा की मौत हुई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं पाए गए। वहीं एसपी सिटी उदय शंकर के मुताबिक, भगदड़ की सूचना गलत है। नया घाट पर करीब 2 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ थी। घुटन के चलते दो महिलाएं बेहोश हो गई थीं, जिन्हें एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इनमें एक महिला की मौत हो गई वहीं एक महिला अस्पताल में है।