{"_id":"698655790d316d78f703be33","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-an-out-of-control-van-lucknow-news-c-13-lko1096-1593905-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेकाबू वैन की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेकाबू वैन की चपेट में आकर महिला की मौत
Sat, 07 Feb 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
तारावती की फाइल फोटो।
लखनऊ। इटौंजा में दवा लेने जा रहीं सहादतनगर गढ़ा निवासी तारावती यादव (35) सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वैन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बख्शी का तालाब के सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
तारावती के पति अशोक यादव ने बताया कि कुछ दिनों से पत्नी को बुखार आ रहा था। तारावती शुक्रवार को अपने ससुर नंदलाल के साथ सीतापुर रोड पर नेवादा गांव के पास क्लीनिक पर दवा लेने जा रही थीं। दोनों पैदल ही रास्ता पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वैन के चालक ने लापरवाही से तारावती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वैन चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अशोक ऑटो चालक हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव ने बताया कि वैन पुलिस के कब्जे में है। चालक मौके से भाग निकला। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी।