{"_id":"5c73ca1e3c1ff2fbe6ad55b12ccdaa78","slug":"woman-delivers-baby-in-ambulance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी मूवमेंट से लगा जाम, एंबुलेंस में ही हो गया बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी मूवमेंट से लगा जाम, एंबुलेंस में ही हो गया बच्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Dec 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीआईपी मूवमेंट के कारण लगे जाम में फंसी 102 सेवा की एम्बुलेंस में एक गर्भवती को प्रसव हो गया। मड़ियांव से सुषमा नाम की गर्भवती को लेकर आ रही एंबुलेंस इंजीनियरिंग कॉलेज टेढ़ीपुलिया के बीच ट्रैफिक जाम में फंस गई थी।
विज्ञापन
परिवारीजन सुषमा को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर जा रहे थे। सुषमा लगातार प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। एंबुलेंस चालक सायरन बजाकर रास्ता मांगता रहा, लेकिन जाम नहीं खुला।
विज्ञापन
इस बीच प्रसूता दर्द से तड़पती रही और बीच रास्ते एंबुलेंस में ही उसे प्रसव हो गया। इलगभग एक घंटे तक जाम में फंसे रहने के बाद जब एंबुलेंस लोहिया अस्पताल पहुंच तो गई लेकिन जब तक कि गर्भवती को भर्ती करने की प्रक्रिया पूरी होती उसे एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में सुषमा को इमरजेंसी लेबर रूम में ले जाया गया। जहां जच्चा-बच्चा की जांच की गई। दोनों को स्वस्थ बताया जा रहा है।