फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman defend chain snacher

लुटेरों से भिड़ कर महिला ने अपनी चेन बचाई

Wed, 16 Jun 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
woman defend chain snacher
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के सेनानी विहार में रहने वाली श्याम बाला पांडेय उस समय बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गईं जब रास्ते में उनकी गले में पड़ी चेन लूटने का प्रयास किया गया। सेना से रिटायर्ड शशिकांत पांडेय की 53 वर्षीय पत्नी श्याम बाला ने बहादुरी के साथ काफी देर तक लुटेरों से संघर्ष किया लेकिन बदमाश किसी तरह से खुद को छुड़ाकर उन्हें घायल कर भाग गए। घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

श्याम बाला पांडेय सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने बेटे को नाश्ता देकर घर लौट रही थीं। सेनानी विहार की गली में ही बाइक पर सवार दो अचानक उनके सामने से आ गए और उनके गले में पड़ी चेन खींचने लगे। इस दौरान श्याम बाला ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया और उनसे भिड़ गईं। लुटेरे को पकड़ने के साथ ही उन्होंने शोर मचाया। बाइक सवार बदमाश ने श्याम बाला को धक्का दिया लेकिन उन्होंने उस पर से अपनी पकड़ ढीली नहीं की। कुछ दूर तक खींचातानी होती रही पर श्याम बाला ने लुटेरे का हाथ नहीं छोड़ा। श्याम बाला ने इस दौरान दांतों से बदमाश के हाथ पर काटने का प्रयास किया तो बदमाश ने चेन छोड़ दी और किसी तरह से अपना हाथ छुड़ाया। इसके बाद बाइक सवार वहां से भाग गए। इस दौरान श्याम बाला के गले, पीठ और घुटनों में चोटें भी आईं। श्याम बाला के पति शशिकांत पांडे सेना से रिटायर है। देर शाम पति-पत्नी ने पीजीआई थाने में जाकर तहरीर दी जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी हुई थी लूट
सेनानी विहार में ही रहने वाले एमपी सिंह भी सेना से रिटायर हैं। 12 जून को उनकी पत्नी मंगला देवी शाम 8 बजे मुख्य सड़क से जामुन खरीद कर घर लौट रही थीं। सेनानी विहार की गली में ही एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। वह कुछ समझ पातीं तब तक चेन लुटेरे उनकी चेन छीन कर भाग गए थे। एमपी सिंह ने बताया कि पत्नी की सवा तोले की चेन थी। दो दिन के बाद ही 14 जून को सेनानी विहार में दूसरी वारदात से कॉलोनी मे दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी ने सहायक पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
सेनानी विहार रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव डॉ. एसके गुप्ता के नेतृत्व में कॉलोनी के प्रबुद्ध लोगों ने मंगलवार को सहायक पुलिस आयुक्त अर्चना राठौर से उनके कार्यालय पर मुलाकात की और घटना को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने व चेन लुटेरों को पकड़ने की मांग की। सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि सेनानी विहार में 12 जून को चेन लूट की शिकायत पुलिस ने नहीं की गई थी। सोसाइटी के लोगों ने सोमवार की वारदात के बारे में जानकारी दी है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने पीजीआई इंस्पेक्टर को वारदात के खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed