फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman deadbody found suspected in ashram

दिव्यांग महिला संवासिनी की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड एंजरी और शरीर पर गंभीर चोटें

Tue, 14 Jun 2022 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
woman deadbody found suspected in ashram
लखनऊ। नाका के मोतीनगर में स्थित ‘अपना घर’ आश्रम में रविवार को पिटाई से 23 वर्षीय एक दिव्यांग (मानसिक मंदित) संवासिनी की मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेड एंजरी आया है। इसके अलावा पूरे शरीर पर गंभीर चोटें पाई गई हैं। संवासिनी गत तीन मार्च को ‘अपना घर’ आश्रम में बीकेटी से आई थी।
विज्ञापन

नाका के ‘अपना घर’ आश्रम में रविवार शाम अचानक संवासिनी की हालत बिगड़ने पर अधीक्षिका पिंकी और उपमा सिंह एंबुलेंस से उसे लेकर बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचीं। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम वजीरगंज पुलिस ने कराया। मामला संवासिनी से जुड़ा होने के कारण तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट शाम को आने के बाद पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, अधीक्षिका उपमा सिंह ने बताया कि रविवार सुबह संवासिनी उठी। नित्य क्त्रिस्या करने के बाद उसे नाश्ता दिया गया। इसके बाद वह अपने कक्ष में चली गई। दोपहर संवासिनी खाने के लिए नहीं उठी। शाम को भी जब वह खाना खाने नहीं आई तो स्टाफ गया। कमरे में संवासिनी पड़ी थी। उसके दांत बंधे थे। मामले की जानकारी राजस्थान के भरतपुर में रहने वाले संचालक बीएम भारद्वाज को दी गई। उन्होंने तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए कहा। अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने संवासिनी को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला नाका क्षेत्र का है। हमारे यहां से शव का पोस्टमार्टम हुआ है। संवासिनी की मौत का कारण हेड एंजरी आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed