फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman constable accuses father-in-law of rape, husband of firing

Lucknow News: महिला दरोगा ने ससुर पर दुष्कर्म, पति पर फायरिंग का लगाया आरोप

Sat, 30 May 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Woman constable accuses father-in-law of rape, husband of firing
काकोरी। पारा निवासी महिला दरोगा ने ससुर पर दुष्कर्म और पति पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर महिला बृहस्पतिवार को मायके वालों और किसान यूनियन के साथ थाने पहुंची और दो घंटे तक हंगामा किया। उनकी तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, ससुर ने भी बहू पर एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

प्रयागराज में तैनात महिला दरोगा के मुताबिक पिछले वर्ष पारा के युवक से उसकी शादी हुई। आरोप है कि ससुर, पति, सास और ननद उस पर जातिसूचक टिप्पणी करने के साथ नौकरी छोड़ने का दबाव बनाते थे। यह आरोप भी है कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पति ने फायरिंग की। जब पीड़िता के पिता ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने असलहे के बल पर उन्हें धमकी दी।
विज्ञापन




प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुई दरोगा


चार दिन पहले पुलिस से शिकायत पर भी कुछ नहीं हुआ तो महिला दरोगा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वह बेहोश भी हो गई। पुलिसकर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना में जो साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed