फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman committed suicide with her newborn baby

पति से तंग आकर दुधमुंहे बच्चे को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां

Thu, 12 May 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 May 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide with her newborn baby
डेमो प‌िक

पति की पिटाई से तंग आकर कानपुर के कल्याणपुर में एक महिला दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। घटना बुधवार सुबह की है। पति ने मौके पर पहुंचकर दोनों की शिनाख्त की। महिला के भाई ने बहनोई पर आत्महत्या के लिए उकसाने करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


कल्याणपुर साहबनगर निवासी कुंवर सिंह प्राइवेट नौकरी करता है। सात साल पहले नवाबगंज निवासी केसाकर्मी सचिन की बहन निशा से कुंवर की शादी हुई थी। सचिन के मुताबिक कुंवर शराब का लती है। 
विज्ञापन


नशे में वह निशा को मारता पीटता था। मंगलवार रात भी कुंवर ने निशा को मारा था, इससे आजिज होकर उसने बच्चे के साथ जान दे दी। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कुंवर ने बताया कि बुधवार को निशा बड़े बेटे अभिषेक (6) को स्कूल छोड़ने गई थी साथ में छोटा बेटा बेटू (7 महीने) भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 8 बजे तक नहीं लौटी तो वह खोजने निकला। कल्याणपुर थाने के सामने रेल की पटरियों पर निशा और बेटू की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर कल्याणपुर संतोष सिंह ने बताया मृतका के परिजनों की तहरीर के मुताबिक मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

तोतली बोली ने बच्चे ने बताई प‌िता की करतूत

woman committed suicide with her newborn baby
क्राइम

पोस्टमार्टम हाउस में चर्चा थी कि पति की मारपीट की शिकायत करने निशा कल्याणपुर थाने गई थी। जहां शिकायत न सुनने पर उसने आत्महत्या कर ली। 

पोस्टमार्टम हाउस में कुंवर और सचिन का पक्ष भिड़ गया। सचिन का आरोप लगाया कि कुंवर की बहन और बहनोई भी कुंवर के घर में ही रहते थे। कुंवर के बहन- बहनोई पर भी मृतका के परिजनों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया।

मासूम अभिषेक ने तमाम लोगों के सामने तोतली जबान में पापा मम्मी को मारते थे कह सबको चौंका दिया। सचिन ने बताया कि अभिषेक को भी कुंवर मारता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed