फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman beats up property dealer, holds him hostage, demands Rs 10 lakh ransom

Lucknow News: महिला ने प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर पीटा, मांगी 10 लाख फिरौती

Tue, 21 Jan 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman beats up property dealer, holds him hostage, demands Rs 10 lakh ransom
महिला ने प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर पीटा, मांगी 10 लाख फिरौती
लखनऊ। पारा में महिला ने मिलने के बहाने बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर चौपटिया रोड निवास इसरार अहमद को बंधक बना लिया। आरोपी व उसके चार साथियों ने पीड़ित को पीटा और दस लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इसरार के मुताबिक पारा के खुशहालगंज की रहने वाली चांद बानो उनकी परिचित है। 17 जनवरी को उसने पारा में जमीन देखने के लिए बुलाया था। वह जब वहां पहुंचे तो आरोपी महिला के साथ सुशीला भी मौजूद थी। कुछ देर बाद चांद बानो बहाने से उन्हें अपने मकान पर ले गई और नाश्ते का इंतजाम करने की बात कहकर मकान से निकल गई। कुछ देर बाद राकेश, पप्पू यादव व अभिषेक शर्मा कमरे में दाखिल हुए और रिवाॅल्वर दिखाकर उनको बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन


आरोपियों ने पीड़ित को नग्न कर उनका वीडियो बना लिया और 10 लाख की फिरौती की मांग की। पीड़ित के असमर्थता जताने पर आरोपी इसरार को एटीएम बूथ पर ले गए और उनके खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी पीड़ित को फिर घर ले गए और मामले की जानकारी पुलिस या किसी और को देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डरे सहमे इसरार के बात मानने पर आरोपियों ने उन्हें उसी दिन छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर के चलते दो दिन घर से नहीं निकले

घटना से प्रॉपर्टी डीलर इतना सहम गए कि वह दो दिन घर में ही कैद रहे। किसी तरह से साहस जुटाकर रविवार देर रात पारा थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया। सोमवार को आरोपी चांद बानो के घर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सख्ती बरतने पर आरोपी ने अन्य साथियों के भी नाम बताए। इस आधार पर पुलिस ने सुशीला देवी, राकेश, पप्पू यादव व अभिषेक शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed