{"_id":"67b8e19d7c25c54b4908357e","slug":"woman-beaten-for-refusing-to-smoke-ganja-outside-the-house-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1088210-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर के बाहर गांजा पीने से मना करने पर महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर के बाहर गांजा पीने से मना करने पर महिला को पीटा
Sat, 22 Feb 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर गांजा पीने से मना करने पर महिला को पीटा
लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में बुधवार को घर के बाहर गांजा पीने से मना करने पर दबंगों ने रेनू पांडेय पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पड़ोसी माया देवी और प्रवेश कुमार को भी आरोपियों ने मारापीटा। रेनू ने बृहस्पतिवार को आरोपी तीन भाइयों, उनके मामा और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मूलरूप से बाराबंकी निवासी रेनू पांडेय इंदिरानगर के तकरोही हरिभजननगर में परिवार संग रहती हैं। उनके अनुसार 19 फरवरी की शाम साढ़े सात बजे खाना बना रही थीं। मोहल्ले के तीन सगे भाई विशाल, तुषाल, कुणाल, उनके मामा विकास और तीन-चार अज्ञात साथी उनके घर के बाहर बैठकर गांजा पीते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। रेनू ने विरोध किया तो आरोपी भड़क उठे और उनके साथ मारपीट की।
रेनू का आरोप है कि घर में घुसकर विशाल उन्हें बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले गया। फिर आरोपियों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। यह देख दो पड़ोसियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर होने पर आरोपी भाग निकले।