फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman arrested in 5 crore fraud case involving Green Gas

Lucknow News: ग्रीन गैस के नाम पर पांच करोड़ की ठगी के मामले में महिला गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested in 5 crore fraud case involving Green Gas
लखनऊ। ग्रीन गैस कनेक्शन के नाम पर पांच करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह की महिला को मुंबई से साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और इसके गिरोह के लोगों ने 40 से अधिक लोगों से ठगी की थी।
विज्ञापन


साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला सना को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ लाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सना मुंबई में बैठ कर पूरा गिरोह चलाती थी। पीड़ितों को जिन नंबरों से कॉल कर ठगी का शिकार बनाया गया था उसे ट्रेस करते हुए पुलिस मंगलवार को मुंबई पहुंची और सना को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सना ने गिरोह के लोगों के अन्य राज्यों और जिलों में मौजूद होने की जानकारी दी। लखनऊ आने पर पुलिस की टीमें आरोपी के बताए गए राज्यों में भी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed